कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भदौरियन पुर्वा गांव में 9 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले थे। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए थे। वहीं, एक पक्ष ने दरवाजे पर खड़ी बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के भदौरियन पुर्वा गांव में अभिषेक पुत्र राधेश्याम और वीरेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण पाल किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला मारपीट में अभिषेक और वीरेश ...