कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: कन्नौज। कन्नौज-तिर्वा रोड पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी भी चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी आदेश 35 वर्ष पुत्र फूलचंद शाम को गांव के बाहर सड़क पार कर रहा था। तभी तिर्वा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में आदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बिसंदुआ गांव निवासी आजम 24 वर्ष पुत्र सगीर और उसकी भाभी रिहाना पत्नी अकील भी घायल हो गईं। आदेश को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि आजम और रिहाना का जिला अस्पताल में उपचार चल...