कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: सौरिख संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुलरियापुर पावर हाउस के पास रविवार की सुबह बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के टिकुरियन तरींद गांव निवासी संतोष पुत्र छोटेलाल रविवार को अपनी पत्नी सुशीला देवी (46) के साथ साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह गुलरियापुर पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी बीच मौका पाकर बाइक ...