Kannauj News: बाइक की टक्कर से दो घायल, रिपोर्ट
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। खाड़े देवर निवासी सन्दीप पुत्र गिरीश चन्द्र ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अगस्त को समय करीब 9 बजे शाम उसका भाई प्रदीप गांव के ही आशीष से एबी गर्ल्स इन्टर कॉलेज के पास फर्रुखाबाद मार्ग के किनारे खडे होकर बात कर रहा था। उसी समय बाइक के चालक मोहल्ला अफसरी निवासी सैफी ने तेजी व लापरवाही से प्रदीप व आशीष के टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप व आशीष गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज हेतु कानपुर ले जाया गया। वहां पर इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.