Kannauj News: बाइक का चालान कार के नंबर पर चढ़ा, ट्रांसफर रुका
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। यातायात पुलिस की एक कथित लिपिकीय चूक से कार स्वामी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर किए गए चालान में नंबर गलत दर्ज होने से कार पर चालान चढ़ गया। इसके चलते कार का ट्रांसफर नहीं हो सका। अब पीड़ित गलत चालान को ठीक कराने के लिए पुलिस कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है। नगर निवासी सत्यम दुबे ने बताया कि उन्होंने ग्राम ऊंचा निवासी एक व्यक्ति से स्कॉर्पियो कार खरीदी है। गुरुवार को वह कार अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए उप संभागीय परिवहन कार्यालय कन्नौज पहुंचे। यहां पता चला कि कार पर चालान लंबित होने के कारण ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। चालान की जानकारी जुटाने पर पता चला कि 10 सितंबर को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के मामले में चालान किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.