Kannauj News: बाइक और मोपेड की भिड़ंत में तीन घायल
कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग पर निकवा गांव के पास मंगलवार को बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायलों को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालग्राम कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र कमरुद्दीन बाइक से तेराजाकेट की ओर से अपने घर लौट रहे थे। वह निकवा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से नरमऊ निवासी मोहम्मद जहीर अपने पिता रज्जाक के साथ मोपेड से गदनापुर कांजी गांव जा रहे थे। दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गए और तेज टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.