कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-नादेमऊ मार्ग पर हाजिरपुर मोड़ के पास रविवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कपड़ों की फेरी लगाने जा रहे युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दो घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के कैटहा गांव निवासी 40 वर्षीय पिंटू पुत्र रामबख्श अपने रिश्तेदार इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हसेरन क्षेत्र स्थित राजपुर फूल गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र चतुरी प्रसाद के साथ बाइक से कमालगंज जा रहे थे। रविवार शाम दोनों तालग्राम-नादे...