कन्नौज, सितम्बर 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। थाना विशुनगढ़ पुलिस की ओर से रविवार को ग्राम अल्हनापुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गांव की बच्चियों, महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं को एकत्रित कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के तहत मासिक धर्म, एनीमिया, पीसीओडी, पीसीओएस सहित स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे की योजना में कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने की सलाह दी गई। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, उनके नाराज होकर घर से चले जाने तथा महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा और अन्य अत्याचारों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जा...