Kannauj News: बहू-बेटी सम्मेलन में पुलिस ने दिया पारिवारिक सौहार्द का संदेश
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- बहू-बेटी सम्मेलन में पारिवारिक सौहार्द का संदेश Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना तालग्राम पुलिस की ओर से ग्राम कुशलपुरवा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सास-बहू, ननद-भाभी, मां-बेटियों और छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। पुलिस टीम ने महिलाओं को परिवार में प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। चौपाल में पुलिसकर्मियों ने कहा कि परिवार की बहू को बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए। बहू-बेटी के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। वहीं, बहुओं से भी सास को मां के समान सम्मान देने और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.