कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव में छोटी बहन की गोदभराई में शामिल होने घर आ रहे सिपाही की शुक्रवार सुबह सडक़ हादसे में मौत हो गई। सौरिख-बिधूना मार्ग पर ककरैया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही सडक़ किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची खडिऩी चौकी पुलिस उन्हें सीएचसी सौरिख ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी विकास कुमार बैस (26) पुत्र अरुण कुमार सिंह वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अयो...