कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नगर में बुधवार दोपहर हुई बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। गुरसहायगंज बस स्टैंड स्थित फुटपाथ पर बारिश का पानी भर जाने से पूरा हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया। हालत यह रही कि जमा पानी में बतखें तैरती नजर आईं। यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बना, लेकिन साथ ही नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की भी तस्वीर बयां कर गया। नगर पंचायत की ओर से गुरसहायगंज बस स्टैंड पर लोगों की सुविधा के लिए चौड़ी सड़क के साथ फुटपाथ का निर्माण कराया गया था, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जल निकासी के साधन अवरुद्ध होने से जल जमाव की समस्या लेकिन फुटपाथ के किनारे बारिश के पानी की निकासी का समुचित प्रबंध न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जा...