Kannauj News: बर्खास्त जेई और निलंबित एक्सईएन की जांच तेज, अधिकारियों ने जुटाए साक्ष्य
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। यूपी सिडको में टेंडर प्रक्रिया के दौरान कथित वित्तीय और प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के मामले में बर्खास्त जूनियर इंजीनियर कमल बाबू और निलंबित अधिशासी अभियंता संजय गंगवार के खिलाफ विभागीय जांच तेज हो गई है। दोनों अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच अधिकारियों ने मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। बर्खास्त जेई कमल बाबू के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी कानपुर के सहायक अभियंता शिवानंद को दी गई है। उन्होंने 17 अक्टूबर को सिडको कार्यालय पहुंचकर वहां तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। इस दौरान कमल बाबू के बयान भी दर्ज किए गए। टेंडर प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेने के लिए तकनीकी सहायक अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.