कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सरकारी धन से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर समाज कल्याण विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।

सामग्री की गुणवत्ता की जांच सिमुआपुर ग्राम पंचायत में बन रहे बरातघर के निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर निरीक्षण के दौरान संदेह होने पर ईंट और मसाले के नमूने लिए गए। अब प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की स्थिति साफ होगी। सिमुआपुर में करीब 80 लाख रुपये की लागत से बरातघर का निर्माण कराया जा रहा है।

निर्माण स्थल का निरीक्षण समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रशांत सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर काम की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान निर्माण में प्रयोग की जा रही ईंट और मसाले की गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ। इस पर मौके से दोनों के नमूने लेकर जांच क...