कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। बरसात की पहली तेज बारिश ने तिर्वा की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार सुबह आई तकनीकी खराबी के कारण कस्बे की विद्युत आपूर्ति करीब 12 घंटे तक बाधित रही, जिससे पूरा कस्बा लंबे समय तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली पर निर्भर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित रहा, जबकि घरों में भी दैनिक गतिविधियां ठप हो गईं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऊर्जा मंत्री बनने के बाद स्थानीय विधायक कैलाश राजपूत से बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन लगातार हो रही कटौती और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तिर्वा बिजलीघर का होगा विस्तार, दो नए ट्...