कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: कन्नौज। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ती सर्दी और वायरल संक्रमण का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जनपद के 32 ग्रामीण और चार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 36 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 1464 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को उपचार और जरूरी परामर्श दिया। स्वास्थ्य मेले में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुंचे। मौसम में बढ़ती सर्दी के बीच लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, मलेरिया और डेंगू के मरीजों को लेकर भी चिंता बनी हुई है। निजी अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीजों के पहुंचने की बात सामने आ रही है। ऐसे में स...