कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सौरिख कस्बे के मोहल्ला संजयनगर बाल्मीकि बस्ती में बजरंग दल द्वारा मेडिकल कैंप एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेडिकल कैंप में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया, वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक चेतन बजरंगी, प्रखंड मंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि, प्रखंड सह संयोजक मृत्युंजय चौरसिया, प्रखंड मिलन केंद्र प्रमुख ऋषभ, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख शेखर, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख देव सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आव...