कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जय बालाजी सेवा समिति, इंदिरा आवास कॉलोनी की ओर से चल रहे श्रीगणेश महोत्सव में रविवार को शहर के कई गणमान्य लोगों ने एक साथ भगवान श्री गणेश की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पंडाल भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा उषा उपाध्याय, जिला संयोजक व्यापार मंडल रामानंद वर्मा, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल नरेशचंद्र वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आनंद कुमार गुप्ता, सजल गुप्ता, सौरभ दुबे, मोनू दुबे, निगम दुबे, किराना एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू, मुन्नालाल गुप्ता, नरेशचंद्र गुप्ता, अनुपम वर्मा, पप्पू गुप्ता, राजीव शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवार...