कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल ज़रूर जाएंगे और हर बच्चा स्कूल जाए, तभी देश आगे बढ़ पाए जैसे नारों से गुरुवार को सरायमीरा क्षेत्र गूंज उठा, जब प्रदेश सरकार के स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरायमीरा की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में शिक्षा से जुड़े प्रेरक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। बच्चों ने लोगों से अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने और नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार : बीएसए रैली के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह...