कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। सड़क पर अचानक आए एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 18 वर्षीय रिशू मंगलवार दोपहर अपने साथी कृष्णा के साथ बाइक से तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन करने जा रहा था। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर बेरिया नगला गांव के पास अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के लिए रिशू ने बाइक मोड़ने का प्रयास किया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में रिशू के हाथ, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में ...