कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर शुक्रवार सुबह खोजीपुर के पास एक बच्चे को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नकटपुर निवासी अवनीश (36) पुत्र सुगर सिंह पाल टेंपो चलाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह सौरिख से सवारी लेकर छिबरामऊ आ रहे थे। खोजीपुर के पास सडक़ किनारे एक बच्चा कबाड़ बीन रहा था, जो अचानक टेंपो के सामने आ गया। बच्चे को बचाने के लिए अवनीश ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पुरानी चौकी सकरावा निवासी महेश शर्मा (60) पुत्र छोटेलाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को ए...