Kannauj News: बंद कमरे में फांसी लगाकर युवती ने दी जान
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला डढ़ुअन गांव में शनिवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। नगला डढ़ुअन गांव निवासी सुरेशचंद्र की पुत्री काजल शुक्रवार शाम रोज की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को चिंता हुई। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने खिडक़ी से झांककर देखा तो काजल पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घबराए परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर काजल को नीचे उतारा, लेकिन तब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.