कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरन्दनगर में बंदर के डर से महिला छत से गिर पडी। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आ गईं। जिसके साथ-साथ महिला एक हाथ भी टूट गया। परिजनों द्वारा उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को सुनीता पत्नी पालसिंह निवासी मकरन्दनगर अपनी छत पर किसी काम से गई थी। छत पर पहले से ही कई बंदर बैठे थे। महिला को देखकर बंदरों ने उसे डराने की नियत से खदेढ लिया। जिससे महिला छत के नीचे गिर पडी। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आ गई। महिला को परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। महिला का एक हाथ भी टूट गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। उधर...