कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: कन्नौज। जमीनी बंटवारे को लेकर हुए विवाद में सौतेली मां और भाइयों ने दंपति के साथ मारपीट कर दी। लाठी-डंडों से किए गए हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की हाजी शरीफ चौकी क्षेत्र के मीरवैश्य टोला निवासी मोहम्मद जाविद पुत्र मोहम्मद तकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह वह अपने घर में बैठा था। इसी दौरान उसकी सौतेली मां महसर अपने पुत्र शाहबाज और शाहरुख के साथ वहां पहुंची। जमीनी बंटवारे को लेकर तीनों गाली-गलौज करने लगे।जाविद ने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह लहूलुहान हो गया। पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आसपा...