कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंचकर पलट गई। हादसे में कार सवार सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को देखकर रास्ते से गुजर रहे महिला कांस्टेबल और उसके पति ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई। यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा की रफ्तार और सिर धड़ से हो गए अलग, जमशेदपुर हादसे का खौफनाक मंजरपुलिस कर्मी ने राइफल की बट से कार का शीशा तोड़कर घायलों को निकाला दोनों ने कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और कंट्रोल रूम को सूचना दी। गंभीर रूप से तीन घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। शुक्र...