Kannauj News: फर्जी बैनामा और जान से मारने की धमकी का आरोप
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली में फर्जी बैनामा कराने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया हैl पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जसौली निवासी सीमा पत्नी अयाज खां ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि उनके भाई सूफियान की 13 सितंबर 2020 को मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि भाई की मौत के बाद उसके हिस्से की जमीन को साजिश और धोखाधड़ी कर आरोपियों ने अपने नाम करा लिया। वादिनी का कहना है कि मृतक सूफियान की छह वर्षीय नाबालिग पुत्री नूरफात्मा उनके संरक्षण में रह रही है। आरोप है कि 16 फरवरी को आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाबालिग के अधिकार वाली जमीन का बैनामा करा दिया। जब उन्होंने तहसील में इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.