कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ (कन्नौज)। कस्बे के एक खाद-बीज व्यापारी ने फर्जी जीएसटी बिलिंग के जरिए लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप भी लगाया गया है। रामपुर बैजू निवासी अशोक कुमार पुत्र रूपलाल, अशोक फर्टिलाइजर्स के प्रोपराइटर हैं। उनका आरोप है कि सुरेंद्र कुमार द्विवेदी और उनके सहयोगियों ने विश्वास में लेकर उनकी फर्म के जीएसटी पोर्टल से संबंधित दस्तावेज, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लिए थे। इसके बाद उनकी जानकारी के बिना कई अन्य जीएसटी फर्मों के नाम पर सीमेंट की फर्जी खरीद-बिक्री के बिल तैयार किए गए। पीडि़त का आरोप है कि फर्जी बिलिंग में बिना ई-इनवॉइस और ई-वे बिल के लाखों...