Kannauj News: प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाए जाने के लिए बनाई रुपरेखा
कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: कन्नौज। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाए जाने के लिए गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर रुपरेखा बनाई। अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाए जाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने कहा कि महासम्मेलन में प्रदेश से भारी संख्या में जुटने वाले व्यापारी हो रहे उत्पीडऩ को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कहा कि कन्नौज में व्यापारियों को आए दिन अधिकारी अनावश्यक रुप से उत्पीडऩ कर रहे हैं। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर नितिन कुमार, आशीष त्रिपाठी, आभा पटेल, गीता सिंह, महिला नेत्री, प्रदीप तिवारी, गोपी वर्मा, संदीप शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.