कन्नौज, सितम्बर 11 -- Kannauj News: कन्नौंज। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की बच्चेदानी फट गई। गंभीर हालत में ऑपरेशन किया गया, लेकिन नवजात बच्ची को बचाया नहीं जा सका। प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने समय पर डॉक्टर के मौजूद न होने और सामान्य प्रसव कराने के प्रयास में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के डाक बंगला रोड निवासी गौरव सैनी की बहन स्वेता गर्भवती थीं। परिजनों के अनुसार जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर मनप्रीत कौर ने उन्हें प्रसव के लिए 11 सितंबर को जिला अस्पताल बुलाया था। शुक्रवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन सुबह करीब छह बजे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थीं।

डॉक्टर की अनुपस्...