कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित ग्लोबल एजूकेशन सेंटर में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे बैच का मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों, शिक्षण विधियों और विषय-वस्तु के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रतिभागियों के अनुभव भी सुने। प्रशिक्षणार्थियों के ज्ञान, सहभागिता और समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रद्धा सिंह ने प्रथम, मोमिना इकबाल ने द्वितीय तथा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- बीआरसी में शुरू हुआ ...