Kannauj News: प्रभात फेरी में 151 मीटर तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र
कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के कायमपुर गांव स्थित आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज द्वारा शुक्रवार को भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई इस प्रभात फेरी को प्रधानाचार्य प्रवीन यादव एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ आगे बढ़े, जिससे वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान हो उठा। प्रभातफेरी में विद्यालय का बैंड दस्ता देशभक्ति की धुनों पर कदमताल करता चला, वहीं महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। यह भी पढ़ें- Haridwar News: 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.