कन्नौज, जुलाई 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में प्रधानी चुनाव को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर अब नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हुसेपुर करन गांव निवासी राघव पाल पुत्र स्वदेश पाल 18 जून की शाम गांव में एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक और दालमोठ लेने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद राघवेंद्र पुत्र संतोष कुमार ने उससे प्रधानी चुनाव लड़ने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और धमकी देने लगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पार्षद पवन गुप्ता समेत 11 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और दुकान संचालक से उसे सामान न देने के लिए कहा गया। पीड़ित के अनुसार, जब व...