कन्नौज, सितम्बर 23 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। चपुन्ना में विद्यालय के पास योजना के अंतर्गत खरीफ फार्म स्कूल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें गांव व क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने पहुंचकर उन्नत खेती की जानकारी हासिल की। कृषि विभाग हसेरन से पहुंचे अधिकारियों एडियो कृषि सर्वेश कुमार व कृषि सहायक सचिन दुवे, कृषि सहायक सुरजीत ने किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक विधि से खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फसलों में लगने वाले रोगों और कीटों की पहचान, उनके नियंत्रण, उन्नत बीज के प्रयोग, संतुलित उर्वरक तथा फसल प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: प्राकृतिक एवं जैविक खेती के...