कन्नौज, सितम्बर 15 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस पर नगरिया स्थित अंबेडकर नगर में मां काली देवी मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर भव्य आरती और वंदना का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता ने भगवान श्री गणेश की आरती उतारकर नगरवासियों की खुशहाली, प्रगति और समस्त विघ्न-बाधाओं के निवारण की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वैंकटेश नारायण शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि जीवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: गणपति बप्पा की पूजा म...