कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: कन्नौज। जेपीएस प्यूचर स्टार में शनिवार को छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता व प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करने के लिए पौधरोपण गतिविधि का आयोजन किया गया। छात्रों ने गमलों में विभिन्न प्रकार के बीज व पौधे रोपित किए। बच्चों ने बड़े उत्साह एवं आनंद के साथ गतिविधि में भाग लिया। प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के संस्कार बचपन से ही विकसित किए जाने चाहिए। प्रधानाचार्य डा.संजय शुक्ला ने कहा कि बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्री-प्राइमरी कोआर्डीनेटर महिमा ठक्कर मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Buxar News: रघुनाथपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में पौधरोपण यह भी ...