कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: कन्नौज। घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटके मिले 40 वर्षीय युवक की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। युवक को इस हालत में देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के साधौपुरवा गांव निवासी नन्हेंलाल 40 पुत्र भीखमलाल शुक्रवार सुबह घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटके मिले। जानकारी होते ही परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और गंभीर हालत में संयुक्त जिला अस्पताल कन्नौज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मंडी चौकी प्रभारी नीरज शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है ...