कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तिर्वा की उमर्दा विधानसभा के नाम से पहचानी जाने वाली सीट से वर्ष 1985 में विधायक चुनी गईं पूर्व विधायक राम नंदिनी वर्मा का बीमारी के चलते दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने निधन पर दुख जताया। पूर्व विधायक राम नंदिनी वर्मा के पुत्र आलोक वर्मा ने बताया कि दिल्ली से माता जी का शव देर शाम छिबरामऊ आवास पहुंचेगा। मंगलवार को फर्रुखाबाद चौराहे के पास स्थित उनके निजी स्कूल लोक भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उनका पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा जाएगा। अगले दिन बुधवार को फर्रुखाबाद के घटियाघाट गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मालूम हो कि रामनंदिनी वर्मा ने वर्ष 1985 के विधानसभ...