कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्ति विभाग की लापरवाही से हजारों परिवार राशन लेने से वंचित हो गए हैं क्योंकि ई-पॉस मशीन उनकी उंगलियों के निशान ही स्वीकार नहीं कर रही है। इसके साथ ही सर्वर की भी समस्या आती रहती है। इसके कारण खाद्यान्न वितरण की तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। ई-पॉस मशीन पर पर कई राशन कार्ड धारकों की उंगलियों के निशान की समस्या पिछले चार माह से चल रही है लेकिन पूर्ति विभाग ने इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया है। लोग राशन कोटेदार की दुकान पर पहुंचते हैं और उंगलियों के निशान नहीं लग पाने पर मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: मुफ्त राशन वितरण की तारीख 30 तक बढ़ी शायद इसी वजह से लगभग हर राशन कोटेदार के यहां बड़ी मात्रा में खाद्यान्न बच गया है। शायद इसी वजह से वितरण की तिथि बढ़ाकर 30 अ...