कन्नौज, जुलाई 8 -- Kannauj News: इटावा, संवाददाता। पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर पैदल गश्त की और वाहनों की चेकिंग भी की। इस दौरान जो भी वाहन संदिग्ध स्थिति में मिला है उसे रोककर तलाशी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के लिए निर्देशन में पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया। अलग-अलग स्थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्र की सड़कों पर निकलकर पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया । इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग भी की गई । पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को हिदायत दी कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। इसी तरह चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा किया अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...