कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज। जनपदीय सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जिले में खोए हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर बरामद मोबाइल फोन क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब पुलिस ने उनके फोन सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने सर्विलांस पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस के प्रयासों की जमकर सराहना की। मोबाइल धारकों का कहना था कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से यह संभव हो पाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : किशनगंज पु...