Kannauj News: पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप से भड़का आक्रोश, थाने पहुंची भीड़
कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। कांवरियों के बीच विवाद शांत कराने पहुंचे हिंदू संगठन के दो पदाधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। आरोपों के बाद रविवार देर रात बड़ी संख्या में लोग ठठिया थाने पहुंच गए और आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात में भीड़ शांत हुई, लेकिन सोमवार दोपहर संगठन के पदाधिकारी दोबारा थाने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग पर दबाव बढ़ने के बाद दोनों सिपाहियों को तत्काल थाना से हटा दिया गया। रविवार रात करीब 11 बजे ठठिया थाने से लगभग 200 मीटर दूर मानीमऊ रोड पर दो कांवरियों के बीच विवाद हो गया। महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष गगन अग्निहोत्री अपने साथी राज राठौर समेत अन्य लोगों के साथ विवाद शांत करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.