कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। तिर्वा रोड पर नमस्ते इंडिया डेयरी के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे अभिषेक का दाहिना पैर टूट गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया। कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अभिषेक एक अक्टूबर को मामा सुधीर के साथ नसरापुर स्थित बाइक शोरूम जा रहा था। हादसे के बाद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...