कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। पीएमश्री विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से निर्माण कार्यों के सत्यापन के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में यूपी सिडको के बर्खास्त अवर अभियंता कमल बाबू के खिलाफ बुधवार देर रात सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। विभागीय जांच में व्हाट्सएप चैट, ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग और वॉइस मैसेज की पड़ताल के बाद आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना निरीक्षक सुरजीत सिंह को सौंपी गई है। यूपी सिडको के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला उजागर होने के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू कराई गई थी। मंत्री असीम अरुण ने मामले में पुलिस अधीक्षक को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से फॉरेंसिक जांच कराने का आदेश दिया थ...