Kannauj News: पीएनबी शाखा प्रबंधक पर जानलेवा हमले में अज्ञात हमलावर पर मुकदमा दर्ज
कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। सुरसी स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के प्रबंधक पर लोहे की रॉड से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक के शाखा स्टाफ रोहित कुमार की तहरीर के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शाखा में एक अज्ञात युवक पहुंचा और बिना किसी कारण बैंक कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। उस समय शाखा में महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा और अन्य कर्मचारियों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद युवक अचानक वापस लौटा और लोहे की रॉड से शाखा प्रबंधक के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले में शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। ठठिया थाना पुलिस ने बैंक कर्मचारी की तहरीर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.