Kannauj News: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज का इंतजाम, 15 बसें रिजर्व, चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द
कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। कन्नौज डिपो ने 15 बसें रिजर्व रखी हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। कन्नौज रोडवेज डिपो के एआरएम दिनेश यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए रूटवार कार्ययोजना तैयार की गई है। अलीगढ़ मार्ग पर 30 से 40, हरदोई मार्ग पर 10 से 15 और फर्रुखाबाद के लिए छह बसें चलाने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर रिजर्व बसों को भी संचालन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.