कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की समीक्षा बैठक में जिले में पिछड़ा वर्ग की आबादी से जुड़े आंकड़ों को लेकर जिला पंचायत की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए। आयोग के सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य से जिले में पिछड़ा वर्ग की कुल आबादी के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन वह इसका सटीक आंकड़ा नहीं बता सकीं। अचानक पूछे गए सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर आयोग के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों की पूरी जानकारी रखने की हिदायत दी। विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में हुई बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की टीम ने जिले में पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं, उनके लाभ और आरक्षण व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- ..स्कूल के बजाए कह...