कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज। तिर्वा रोड पर शुक्रवार दोपहर पिकअप लोडर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। औरैया जिले के सहायल निवासी 40 वर्षीय रनवीर पुत्र सुंदरलाल की सलहज की गुरुवार रात बीमारी से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर रनवीर शुक्रवार को अपनी ससुराल इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव मझिला आया था। वह अपने साले अवनीश के साथ कार से सलहज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महादेवी गंगा घाट जा रहा था। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कार्पियो की चपेट में आने से यूपी के युवक की हुई मौत बताया गया कि तिर्वा रोड पर शरीफापुर गांव के निकट आगे चल रहा पिकअप लोडर अचानक अनियंत्रित होकर घूम...