कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुताह गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के सुताह गांव निवासी जूली पत्नी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद के दौरान परिवार के ही सुमित और उनकी पुत्री आभा ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित पिता-पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि मामल...