कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। पांच दिन से लापता नगर पालिका के संविदा सफाई कर्मी का शव गुरुवार को सर्विस रोड किनारे खेत की झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव की शिनाख्त विनोद वाल्मीकि के रूप में की। नगर के आजाद नगर निवासी नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मी विनोद वाल्मीकि (52) पुत्र मुन्नालाल 27 अगस्त की देर शाम घर से अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद उनके पुत्र नीरज ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर बाद सर्विस रोड पर एक इंटर कॉलेज से कुछ दूरी पर खेत में प्लाट की चाहरदीवारी के पीछे झाड़ि...