कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: फोटो 40 जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज करते डॉ. एके जाटव कन्नौज, संवाददाता। जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बंद होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से जांच कराने पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय सैनी के करीब 40 दिन के अवकाश पर जाने के बाद यह स्थिति बनी है। वैकल्पिक रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था नहीं होने से महत्वपूर्ण जांच पूरी तरह ठप है।

अल्ट्रासाउंड सेवा का असर अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है। अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिलने पर मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड के लिए करीब 500 से 800 रुपय...