Kannauj News: पांच ग्राम पंचायतों में नहीं हैं सचिव, समस्याएं झेल रहे ग्रामीण
कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में सचिव नहीं है। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को जहां तमाम समस्याएं झेलनी पड़ रही है। वहीं संबंधित ग्राम पंचायतों में विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली, जगतपुर, पंथरा, खुबरियापुर और अहिरुआ राजारामपुर में तैनात सचिवों का पिछले दिनों ट्रांसफर हो गया था। उसके बाद से अभी तक इन ग्राम पंचायतों में फिलहाल किसी भी सचिव की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, पेंशन संबंधी कार्य, मनरेगा और अन्य विकास योजनाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.